My Instagram

Blogger द्वारा संचालित.

पति की हत्या कर शव के साथ रहती थी पत्नी, पुलिस को शक न हो इसलिए किया यह काम


Latest News in Bihar


अरवल: देवर से अवैध सम्बन्ध के कारण महिला ने पहले तो अपने पति की हत्या की फिर कई दिनों तक शव के साथ घर में रही. हत्या का ये सनसनी खेज मामला बिहार के अरवल जिला से जुड़ा है. नगर थाना के अंतर्गत सकरी गांव में पति की हत्या करने के बाद पत्नी ने शव को कई दिनों तक अपने ही घर के बंद कमरे में छोड़ दिया. इस दौरान पति की हत्या करने के बाद पत्नी ने सबूत छिपाने के उद्देश्य से कई हथकंडे अपनाये, लेकिन महिला और उसके चचेरे देवर सहित अन्य लोगों को एक नहीं चली.



कोर्ट में दे रखा था आवेदन

आरोपी महिला की चालाकी का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि घटना के एक सप्ताह पूर्व उसने सिविल कोर्ट में अपने पति के सुसाइड करने को लेकर आवेदन भी दिया था, ताकि इस प्रकार की घटना में उसे पूरी तरह से फायदा मिल सके. इस आवेदन को भी नगर थाना की पुलिस ने जब्त किया है. घटना को अंजाम देने वाली पत्नी पुलिस द्वारा बरामद शव के समक्ष विलाप करती थी, ताकि पुलिस को उस पर तनिक भी शक ना हो सके और उसे इस संवेदना का पूरी तरह से लाभ मिल सके. इसी बीच नगर थाने की पुलिस ने उसके सारी अरमानों पर पानी फेर दिया.



मोबाइल कॉल डिटेल ने खोले राज

जब उसके मोबाइल फोन बरामद कर कॉल डिटेल्स निकाले गये तो पूरा मामले का खुलासा हुआ. बताया जाता है कि महिला का चचेरे देवर जो कि असम राइफल में कार्यरत है से कई वर्षों से अवैध सम्बन्ध था और इसी संबंध के कारण उसने अपने पति की हत्या कर दी. हत्या के बाद आरोपी ने अपने ही घर में शव को ठिकाने लगाने के लिए रखा था, लेकिन ग्रामीण लोगो की सूचना के बाद नगर थाने की पुलिस ने कई दिनों से सडे पड़े लाश को बरामद कर लिया और पोस्टमार्टम करने के उपरांत उनके परिजनों को सौंप दिया.


मृतक की बहन बोली

इकलौते भाई विनोद सिंह की मौत के उपरांत नगर थाने में मामला दर्ज कराने पहुंची उनकी बहन गायत्री कुमारी ने पुलिस के समक्ष अवैध सम्बन्ध और अकूत संबंधी को हड़पने का आरोप लगाया है. इस मामले में आरोपी महिला के चचेरे देवर, ससुर समेत तीन लोगों को नामजद किया गया है. मृतक की बहन ने कहा कि उनके भाई फोन पर लगातार इस बात की जिक्र करते थे कि उनकी हत्या पत्नी शिवानी सिन्हा कभी भी करा सकती है.


मालमे की जांच में जुटे एसपी

इस मामले में अरवल के एसपी राजीव रंजन ने कहा कि हत्या के बाद विनोद कुमार के शव को उनके घर से बरामद कर जांच की जा रही है. इस मामले में यह भी जिक्र किया गया है कि पत्नी से उनका बेहतर सम्बन्ध नहीं था इसी कारण इस प्रकार की घटना का अंजाम दिया गया है. पुलिस फिलहाल इस मामले में संपत्ति विवाद और चचेरे देवर से अवैध संबंध के दो बिंदुओं पर विशेष रूप से जांच कर रही है. पुलिस ने इस मामले में मृतक की पत्नी शिवानी सिन्हा, उसके चचेरे ससुर रामदीप, देवर सावन कुमार को हिरासत में ले लिया है और पूछताछ कर रही है.





www.anmolwire.in पर सबसे पहले Hindi News पढ़ने के लिए हमें Facebook पर फॉलो करें.

कोई टिप्पणी नहीं