My Instagram

Blogger द्वारा संचालित.

कल से खुल जाएगा राजधानी पटना का गांधी मैदान, टहलने जाने से पहले जान लें ये नये नियम


Latest News in Patna Bihar


पटना: पटना का हृदय स्थल कहा जाने वाला गांधी मैदान कल यानी 12 जून से आम लोगों के लिए खुल जायेगा. गांधी मैदान के खुलने के साथ ही इसमें सुबह-शाम सैर करने वालों लोगों को फिर से वॉक की छूट मिल जायेगी. हालांकि, इसको लेकर पटना जिला प्रशासन द्वारा विभिन्न तरह के गाइड लाइन बनाये गए हैं. पटना के कमिश्नर संजय कुमार अग्रवाल ने बताया कि कोरोना वायरस को लेकर गांधी मैदान पिछले 24 मार्च से बंद है, लेकिन अब इसे खोलने का निर्णय लिया गया है.


पटना जिला प्रशासन द्वारा विस्तृत समीक्षा बैठक करने के बाद ही मैदान को खोलने का निर्णय लिया गया है. मैदान में टहलने वाले लोगों को सोशल डिस्टेंसिंग के लिए बनाये गए गाइडलाइन का पूरी तरह से पालन करना होगा. इससे पहले संजय अग्रवाल ने गांधी मैदान का निरीक्षण किया और अपने अधिकारियों को मैदान की साफ-सफाई, सैनिटाइजेशन को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश भी जारी किये. नई गाइडलाइन के अनुसार गांधी मैदान में सर्दी-खांसी, बुखार के लक्षण वालों को प्रवेश की अनुमति नहीं मिलेगी साथ ही सुबह शाम जॉगिंग करने वालों या टहलने वालों को फेस मास्क पहनना अनिवार्य नहीं होगा, लेकिन धीरे-धीरे चलने और मैदान में बैठने के समय मास्क लगाना अनिवार्य होगा.


नए नियमों के अनुसार, गांधी मैदान में 65 साल से अधिक उम्र के बुजुर्ग, गर्भवती महिलाओं और 10 साल से कम उम्र के बच्चों को प्रवेश की इजाजत नहीं मिलेगी. इससे पहले राजधानी पटना के विभिन्न पार्कों की टाइमिंग में भी बदलाव का फैसला लिया गया है. इस फैसले के तहत इको पार्क सहित विभिन्न पार्क आएंगे. इन पार्कों का समय अब शाम के 4:00 बजे से 7:00 बजे तक कर दिया गया है. मालूम हो कि पटना में कोरोना वायरस महामारी अभी भी तेजी से फैल रहा है और कई इलाके कंटेनमेंट जोन में हैं.

कोई टिप्पणी नहीं