My Instagram

Blogger द्वारा संचालित.

बढ़ सकती है अभिनेत्री कंगना रनौत की मुश्किलें, पुलिस को मिली एक गंभीर मामले की शिकायत

 

Bollywood News in Hindi


शिमला: पिछले कुछ दिनों से सुशांत सिह राजपूत मौत मामले में काफी मुखर रहने वाली बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत की एक ट्वीट को लेकर मुश्किलें बढ़ सकती हैं. शिमला पुलिस को कंगना पर देशद्रोह और SC/ST एक्ट की धारा के तहत एफआईआर दर्ज करने की शिकायत मिली है. शिमला के एसपी ने इस बात की पुष्टि करते हुये कहा, 'इसके कानूनी पहलू और प्रारंभिक जांच के बाद ही मामला दर्ज किया जायेगा. फिलहाल ट्वीट को लेकर कानूनी राय ली जा रही है.' आपको बता दें कि सामाजिक और आरटीआई कार्यकर्ता रवि कुमार ने 27 अगस्त को शिमला पुलिस को एक शिकायत दी थी. इस शिकायत में रवि कुमार ने कंगना पर आरोप लगाया था कि उन्होंने भारतीय संविधान पर अभद्र टिप्पणी की है और दलित समाज को चूहा लिख कर अपमानित किया है.

 

कंगना पर एफआईआर को लेकर एसपी ने क्या कहा

शिमला के एसपी मोहित चावला ने शिकायत मिलने की पुष्टि की है. एसपी का कहना है कि ढली थाने को ये शिकायत भेजी है. एडिशनल एसपी प्रवीर ठाकुर इस मामले को देखेंगे. उन्होंने कहा कि पहले ये देखा जायेगा कि जो ट्वीट में लिखा है, वो देशद्रोह या SC/ST की धारा के तहत आता है या नहीं. इसको लेकर पहले कानूनी राय ली जाएगी.


कंगना रनौत पर आरोप

SP को दिए शिकायत पत्र में रवि कुमार ने लिखा है कि 23 अगस्त 2020 को रात 8:10 बजे कंगना रनौत ने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक ट्वीट किया कि भारतीय संविधान के कारण देश में आरक्षण के रूप में जातिवाद है. आगे लिखा है कि समस्त दलित समाज के लोगों ने जब इस ट्वीट का विरोध किया तो कंगना रनौत ने 24 अगस्त को फिर से अपने ट्वीट में चूहा लिख कर दलितों को अपमानित किया.

 

आरोप लगाया कि कंगना ने जानबूझ कर अपने ट्वीट से भारतीय संविधान और संवैधानिक व्यवस्था का अपमान किया है और दलित समाज के लोगों का भी अपमान किया है. ऐसे में कंगना पर FIR कर कार्रवाई अमल में लाई जाए. रवि ने कहा कि ये शिकायत 27 अगस्त को एसपी को दी गई थी लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है.

कोई टिप्पणी नहीं