My Instagram

Blogger द्वारा संचालित.

PM नरेंद्र मोदी ने 'मन की बात' में किया कई मोबाइल ऐप्स का जिक्र, आप भी जानिये क्या-क्या कहा

 

Latest News in Hindi


नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज रविवार यानि 30 अगस्त को सुबह 11 बजे अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' के जरिए देशवासियों को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कई मोबाइल एप्स का जिक्र किया। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, "भारतीयों के इनोवेशन और सॉल्यूशन देने की क्षमता का लोहा हर कोई मानता है और जब समर्पण भाव हो, संवेदना हो तो ये शक्ति असीम बन जाती है। इस महीने की शुरुआत में, देश के युवाओं के सामने, एक ऐप इनोवेशन चैलेंज रखा गया।"

 

उन्होंने कहा, "हो सकता है आप भी ऐसा कुछ बनाने के लिए प्रेरित हो जायें। इनमें एक ऐप है- कुटुकी (किड्स लर्निंग ऐप) ये बच्चों के लिए ऐसा interactive app है, जिसमें गानों और कहानियों के जरिये बच्चे गणित, विज्ञान में बहुत कुछ सीख सकते हैं। इसमें activities भी हैं, खेल भी।" उन्होंने कहा, "इसी तरह एक माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म का भी ऐप है। इसका नाम है कू- KOO इसमें, हम, अपनी मातृभाषा में text, video और audio के जरिये अपनी बात रख सकते हैं, interact कर सकते हैं।

 

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, "इसी तरह चिंगारी ऐप भी युवाओं के बीच काफी लोकप्रिय हो रहा है। एक ऐप है Ask Sarkar इसमें chat boat के जरिये आप interact कर सकते हैं और किसी भी सरकारी योजना के बारे में सही जानकारी हासिल कर सकते हैं, वो भी text, audio और video तीनों तरीकों से, ये आपकी मदद कर सकता है।"प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, "एक और ऐप है, step set go ये फिटनेस ऐप है। आप कितना चले, कितनी कैलोरीज बर्न की, ये सारा हिसाब ये ऐप रखता है और आपको फिट रहने के लिये मोटिवेट भी करता है।"


कोई टिप्पणी नहीं